हरियाणा के कई जिलों में दो दिन तक लगातार हो सकती है बरसात

author-image
Harmeet
New Update
हरियाणा के कई जिलों में दो दिन तक लगातार हो सकती है बरसात

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पिछले कई दिनों से उत्‍तर भारत में गर्मी चरम पर है। तापमान 45 डिग्री पार चुका है। दिन में तपिश से रात के तापमान में भी बढ़ोत्‍तरी हुई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ ने राहत दी है। पहाड़ी राज्‍यों में बदले मौसम के मिजाज ने मैदानी इलाकों को गर्मी से राहत दिलाई है। हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत वीरवार व शुक्रवार को दो दिन तक लगातार बरसात हो सकती है। कुछ कुछ जगह में तो मंगलवार सुबह से ही बादल छा गए हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, राजस्‍थान के अलग-अलग हिस्‍सों में लू चलने और बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मंगलवार सुबह हरियाणा के कई जिलों में पहाड़ों पर हुए मौसम के बदलाव का असर दिखा है और सुबह आंधी के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हुई है। बादल छाए रहने से तापमान में भी कमी आई है।