चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

author-image
New Update
चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चेहरे पर बेसन लगाने का तरीका और फायदे



1. चिपचिपाहट दूर करें

-बेसन को दही के साथ मिलाकर स्किन पर लगाना चाहिए।

-ये स्किन में अतिरिक्त सीबम बनने से रोकता है।

-इस कारण चिपचिपाहट काफी कंट्रोल हो जाती है।

-इस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले उसे धो लें।

-चेहरा धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।

-इसके बाद ही दही और बेसन का ये पैक लगाएं।

-जब चेहरा सूख जाए तो फिर उसे ठंडे पानी से धो लें।



2. पिंपल्स करे दूर

-कटोरी में बेसन लेकर उसमें खीरे का पेस्ट अच्छी तरह मिलाना होगा।

-इस पेस्ट को गर्दन से लेकर चेहरे तक अच्छी तरह लगाएं।

-करीब 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

-इससे आपके मुंहासे की समस्या दूर होगी और चेहरे का ग्लो बढ़ेगा।



3. डल स्किन से राहत

अब बेसन में गुलाब जल मिलाएं।

-थोड़ी हल्दी और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें।

-इस लेप को गर्दन से लेकर चेहरे पर लगाएं।

-अब त्वचा की हल्के हाथों से मालिश करें।

-15 मिनट बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें।



4. ड्राइनेस करे दूर

-सबसे पहल आपको मलाई और बेसन की जरूरत होगी।

-मलाई और बेसन से बना फेसपैक आपकी स्किन को नमी देता है।

-ये पैक स्किन को सॉफ्ट बनाता है और आपके रंग को भी निखारता है।

-इसके लिए बेसन और मलाई का पेस्ट बना लें।

-इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें।

-कुछ समय बाद चेहरे को पानी से धो लें।