New Update
/anm-hindi/media/post_banners/FSdj7UHioIjnLiWvzyFl.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पूर्वी दिल्ली में बुधवार शाम एक स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 42 वर्ष के थे। युवक की पहचान जीतू चौधरी के रूप में हुई है। मयूर विहार फेज-3 में एक पुलिस कांस्टेबल को उसके घर के सामने खून से लथपथ भाजपा नेता का शव मिला।
पुलिस ने एक बयान में कहा, "पीड़ित को गोलियां लगी थीं।" उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि घटना स्थल से कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी फरार हैं।