New Update
/anm-hindi/media/post_banners/wBqkzk4HYdkn38j9kF2y.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से एक अभिनेत्रियों ने एंट्री की, जिनकी एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती की चर्चा आज भी होती है। इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है, जो अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक समय था जब बॉलीवुड में इनके नाम का डंका बजता था। अभिनेत्री का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन अब ममता कुलकर्णी एक गुमनाम सितारा बन गई हैं। वह कहां हैं, इसके बारे में फैंस ज्यादा कुछ नहीं जानते।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)