यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष भारत की यात्रा पर आएंगी

author-image
New Update
यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष भारत की यात्रा पर आएंगी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी। वह 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगी। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। साथ ही वह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगी।