शंघाई में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत

author-image
New Update
शंघाई में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चीन में कोरोना का कहर जारी है। यहां के शंघाई शहर में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत दर्ज की गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां लगभग 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां बीते 24 घंटों में करीब 22 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को शंघाई शहर में 21,582 केस दर्ज किए गए थे। जबकि शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 23,000 नए मामले दर्ज किए गए थे। गरुवार को यह संख्या 27,000 थी। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। जिस हिसाब से मामले आ रहे हैं उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना इस बार चीन में तबाही मचा सकता है।