दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं

author-image
New Update
दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों व मध्य भारत में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में आज से दो दिन फिर लू का अनुमान है। वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में गर्मी सताएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन लू से राहत नहीं मिलेगी। 19 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचेगा। यह तपन से कुछ राहत दे सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। मंगलवार से इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।