राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज,चित्तरंजन : चित्तरंजन थाना क्षेत्र के सिमजुरी निवाशी श्रीकांत सिंह के पुत्र श्रेयस सिंह के सर पर रविवार पेड़ की टहनी गिरने से मौत हो गई। बताया जाता ही कि श्रेयस सिंह मिहिजाम से जिम से अपने घर लौटते समय चित्तरंजन के अशोक एवेन्यू से जा रहे थे तभी सड़क के किनारे एक विशाल पेड़ की एक सूखी टहनी अचानक उनके सिर पर आ गिरी। जिससे वे घायल हो गए, सड़क शुमसान होने के कारण श्रेयस घायल अवस्था मे देर तक पड़ा रहा। काफी देर होने के बाद कुछ लोगों ने सड़क पर पड़ा देख श्रेयस को तत्काल चित्तरंजन केजी अस्पताल ले गये और चित्तरंजन पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत्य घोषित कर दिया। सूचना पा कर पहुँचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है, अस्पताल ले जाने में हुई देरी के कारण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद में इलाके में शोक छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रेयस चित्तरंजन के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल के बारहवीं कक्षा के वाणिज्य बिषय का छात्र हैं। उनके पिता श्रीकांत सिंह चित्तरंजन डीवी गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार में मां और बहन दोनों ही फूट-फूट कर रो कर बुरा हाल है। श्रेयस की बहन नेहा उसी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। वही मामले को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत है कि चित्तरंजन शहर में कई पेड़ ऐसे है जो सुखे हुए है। आये दिन यह सड़क पर गिरते रहते है जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।