अनोखे अंदाज में चोरी करने वाला गिरफ्तार

author-image
New Update
अनोखे अंदाज में चोरी करने वाला गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: दुर्गापुर बी जोन फांड़ि की पुलिस ने सेप्को टाउनशिप क्षेत्र में एक बहुमंजिला मकान के अंदर अनोखे अंदाज में अलमारी से चोरी होने के कुछ ही घंटे में जेवर बरामद कर लिए। घटना में संलिप्त होने के आरोप में बच्चे की आया को गिरफ्तार किया गया है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी प्रबुद्ध मुखर्जी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीआई, दुर्गापुर थाना प्रभारी एवं बी जोन चौकी अधिकारी अरुणव भट्टाचार्य उपस्थित थे। आरोपी को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घर पर रहने वाले दंपति शोवन चक्रवर्ती और निर्मला चक्रवर्ती ने बच्चे की देखभाल के लिए नीलिमा मांझी नाम की एक नैनी को काम पर रखा था। शरीर खराब होने के कारण मंगलवार दोपहर को नैनी उनके घर से निकल गई। इससे पहले उसने अनोखे तरीके से अलमारी तोड़ी और सोने के गहने चुरा लिया। उसके बाद से वह काम नहीं आ रही थी। गुरुवार को शोवन चक्रवर्ती और निर्मला चक्रवर्ती ने अलमारी खोली और देखा कि गहने गायब है।‌ उन्हें शक हुआ कि नीलिमा मांझी ने ही चुराया है। दुर्गापुर के बी जोन चौकी की पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। जांच के आधार पर पुलिस ने नीलिमा मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान करीब 70 फीसदी जेवर नीलीमा मांझी के पैतृक घर कंकसा के राजबंध से सटे मणिकारा इलाके से बरामद किए और बाकी गहने को दुर्गापुर के नईम नगर इलाके में एक सोने की दुकान से बरामद किया।