New Update
/anm-hindi/media/post_banners/cQds58b5D9XwUr0OHPO9.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि हम शांति वार्ता के लिए यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेंगे। बता दें कि रूस यूक्रेन पर अपने हमले को विशेष सैन्य अभियान बताता है। लावरोव ने कहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले दौर की वार्ता के दौरान सैन्य अभियान को रोकने का आदेश दिया था। लेकिन, अब हमारी स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें यूक्रेन के साथ वार्ता जारी रखने का कोई कारण नहीं दिखता। लेकिन, अगर वार्ता का अगला दौर होता भी है तो भी हम अपना अभियान जारी रखेंगे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)