गृहिणी की हत्या से फैली सनसनी

author-image
New Update
गृहिणी की हत्या से फैली सनसनी

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: पांडवेश्वर में गृहिणी की हत्या से सनसनी फैल गई। पांडबेश्वर थाने के डीवीसी पारा निवासी आरजू परवीन नाम की गृहिणी की कथित तौर पर ससुराल वालों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना में मृतका के पति की पति की छोटी बहन के खिलाफ भी आरोप लगाया जा रहा है। अभी बीस दिन पहले ही इस गृहिणी की शादी हुई थी। रानीगंज के रोनाय निवासी 18 वर्षीय आरजू परवीन (नेहा) की शादी पांडवेश्वर डीवीसी पाड़ा निवासी शेख हामिद (चांद) नाम के युवक से हुई थी। एक रात पहले नेहा परवीन अपने पिता के घर के लोगों से बात हुई थी। लेकिन आरजू परवीन ने कुछ नहीं बताया। कल दोपहर करीब 1.30 बजे ससुराल वालों ने उनके घर फोन किया और कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। जब गृहिणी के माता पिता आए तो देखा की उनकी बेटी का शव पांडेवश्वर थाने में है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।