सिलेबस के मामले में CBSE vs ICSE कौन सा है अच्छा

author-image
New Update
सिलेबस के मामले में CBSE vs ICSE कौन सा है अच्छा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: CBSE बोर्ड की तुलना में ICSE बोर्ड का पाठ्यक्रम थोड़ा ज़्यादा है। ICSE बोर्ड में अंग्रेजी विषय के दो पेपर होते हैं, वहीं CBSE बोर्ड में केवल एक पेपर होता है। ICSE बोर्ड में विज्ञान विषय के तीन पेपर (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) होते हैं वहीं CBSE में विज्ञान विषय का केवल एक पेपर होता है।

CBSE सिलेबस लगभग हर साल अपडेट होता है उसमे कुछ न कुछ नए टॉपिक्स जोड़े जाते हैं। CBSE सिलेबस में GST, AI से जुड़े टॉपिक्स भी जोड़े गए हैं। ICSE बोर्ड का सिलेबस भी अपडेट होता है लेकिन CBSE की तरह हर साल नहीं।