जानिए, कौन कौन बॉलीवुड सेलेब्स के नाम से क्या क्या है

author-image
Harmeet
New Update
जानिए, कौन कौन बॉलीवुड सेलेब्स के नाम से क्या क्या है

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड सेलेब्स के लिए लोगों के बीच में जोरदार क्रेज देखने को मिलता है। अपने पसंदीदा सेलेब्स के लिए फैन्स कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो खबरें बन जाती हैं। जैसे कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के नाम से तो जगह और चीजों के भी नाम हैं।



आपको बताते है कुछ ऐसा नाम, जैसे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। बता दें कि उत्तरी सिक्किम के एक वॉटरफॉल का नाम बिग बी के नाम पर हैं, वहीं 2004 में सिंगापुर में एक आर्किड का नाम 'डेंड्रोबिम अमिताभ बच्चन' रखा गया था।



राज कपूर के नाम के बिना बॉलीवुड को अधूरा कहा जा सकता है। इनके नाम भी कनाडा में एक स्ट्रीट का नाम रखा गया है। इसका नाम 'राज कपूर क्रेसेन्ट' है।



 सलमान खान को उनके फैन्स प्यार से 'भाईजान' कहते हैं। टर्की में एक फिल्म के शूट के दौरान सलमान एक कैफे में हर दिन जाते थे, जिसके बाद मालिक ने कैफे का नाम ही बदलकर भाईजान कर दिया।



बॉलीवुड के संजू बाबा, संजय दत्त को फैन्स का बेइंतहा प्यार मिलता है। मुंबई के नूर मोहम्मदी होटल में 'चिकन संजू बाबा' मिलता है।



बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान के फैन्स पूरी दुनिया में मौजूद हैं। शाहरुख के नाम पर न्यूयॉर्क बेस्ड इंटरनेशनल लुनाल ज्योग्राफिकल सोसायटी ने एक लुनार क्रेटर का नाम रखा है।



कनाडा में ओंटारियो की एक स्ट्रीट का नाम ऑस्कर विनिंग म्यूज़िक कंपोज़र-सिंगर 'ए आर रहमान' के नाम पर 'अल्लाह रक्खा रहमान' रखा गया है।



ओरियन कांस्टेलेशन ने एक सितारे का नाम शाहिद कपूर के नाम पर रखा है। वही, दीक्षित के नाम पर ओरियन कांस्टेलेशन ने एक स्टार का नाम रखा है।



ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया के लोगों का दिल जीता है। हॉलैंड के ट्यूलिप की एक ब्रीड का नाम ऐश्वर्या के नाम पर रखा गया है। वही, टेक्सास के एक रेस्टोरेंट में डोसा का नाम दीपिका पादुकोण के नाम पर रखा गया है।