स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अप्रैल लगते ही देश के अधिकांश शहरों में गर्मी से बुरा हाल है। देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से व मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग IMD ने इन राज्यों में लू या गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों व मध्य भारत, खासकर पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिन लू चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का भी रहेगा। इन इलाकों में गर्म हवाएं सताएंगी।