इस बार का स्थापना दिवस तीन वजहों से महत्वपूर्ण- पीएम मोदी

author-image
New Update
इस बार का स्थापना दिवस तीन वजहों से महत्वपूर्ण- पीएम मोदी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस तीन वजहों से महत्वपूर्ण है। पहला कारण है कि इस समय हम देश की आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ये प्रेरणा का बहुत बड़ा अवसर है। दूसरा कारण है- तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां, बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर। इसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। तीसरा कारण भी उतना ही अहम है। कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें वापस लौटी हैं। तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है।