असम-मिजोरम विवाद पर राहुल गांधी का हमला

author-image
New Update
असम-मिजोरम विवाद पर राहुल गांधी का हमला

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: असम और मिजोरम के बीच भड़के सीमा विवाद में सोमवार को असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई। साथ ही हिंसा में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार शाम को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और जल्द इस विवाद को सुलझाने के लिए कहा। वहीं, इस मामले को लेकर अब सियासत भी गर्मा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे गृह मंत्री अमित शाह की विफलता बताते हुए बड़ा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने असम-मिजोरम विवाद पर सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। मेरी प्रार्थना है कि घायल लोग जल्दी ठीक हों। लोगों के जीवन में नफरत और अविश्वास बोकर केंद्रीय गृह मंत्री ने एक बार फिर देश को विफल कर दिया है। भारत अब इसके भयानक परिणाम भुगत रहा है।'