फर्जी डॉक्टर ने किया18 बार शादी

author-image
New Update
फर्जी डॉक्टर ने किया18 बार शादी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ओडिशा में एक फर्जी डॉक्टर की दूसरी पत्नी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस फर्जी डॉक्टर ने 18 बार शादी की है और उसकी दूसरी पत्नी अन्य पत्नियों के साथ धोखाधड़ी करने में मदद करती थी।





66 वर्षीय रमेश चंद्र स्वैन ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक तटीय गांव का रहने वाला है। उसने 38 साल की अवधि में सात राज्यों में 18 महिलाओं से विवाह किया। उसने खुद को डॉक्टर बताकर महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की।