भारती सिंह के घर गूंजी किलकारी

author-image
New Update
भारती सिंह के घर गूंजी किलकारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशखबरी आई है। कॉमेडियन भारती सिंह के लिए आज बहुत ही खुशी का दिन है। दरअसल, कॉमेडियन भारती सिंह ने आज यानी 3 अप्रैल 2022 के दिन बेटे को जन्म दिया है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं भारती सिंह अब मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया दिया है। भारती और हर्ष को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। ये खुशखबरी फैंस के बीच फैलते ही सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। पति हर्ष लिंबाचिया की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।