नौसेना ने सीमा पार करने के आरोप में 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार

author-image
New Update
नौसेना ने सीमा पार करने के आरोप में 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार सुबह समुद्री सीमा पार करने के आरोप में नेदुनथीवु द्वीप के पास 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मछुआरों को आगे की जांच के लिए मयिलाट्टी बंदरगाह ले जाया गया। उनकी नाव को भी नौसेना ने जब्त कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में तमिलनाडु के 28 मछुआरों को गिरफ्तार किया था।