चीन के शंघाई में लॉकडाउन

author-image
New Update
चीन के शंघाई में लॉकडाउन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चीन दो साल के सबसे भीषण कोरोना कहर से जूझ रहा है। सोमवार को चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिनी लॉकडाउन होगा।