जानिए, नारियल खाने के फायदे

author-image
Harmeet
New Update
जानिए, नारियल खाने के फायदे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नारियल स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही अपनी विशेषताओं के कारण पूजा-पाठ और विवाह जैसे संस्कारों में भी उपयोग किया जाता है। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है। इसे नारिकेल-महाफल, गोला, गरी, श्रीफल, खोपर और कोकोनट के नाम से भी जाना जाता है। यह रक्त विकार, वात और पित्त नाशक है। सिर दर्द, हिचकी, उल्टी, दस्त, सूजन आदि में इसका सेवन लाभकारी है। नारियल में कई मिनरल्स, एमिनो एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व होते हैं। इसके औषधीय गुणों के बारे में जानिए।



* आंखों के सामान्य रोगों में राहत के लिए इसकी गिरी और शक्कर (चीनी नहीं) खाना       हितकारी है।

* इसका सेवन बल पौरुष बढ़ाने वाला, मासिकधर्म की समस्याओं में हितकर है।

* बढ़े कोलेस्ट्रॉल वाले मरीज के लिए इसका सेवन लाभकारी है।

* इसके नियमित सेवन से हडि्डयों में लचक पैदा होती है।

* इसका पानी निर्जलीकरण की कमी को दूर करने में सक्षम है।

* नींद की कमी जैसी समस्याओं में इसके पानी का सेवन लाभकारी है।

* हिचकी और पेट दर्द में इसका पानी पीने से राहत मिलती है।