1000 करोड़ की ठगी करने वाला वांटेड लैंड माफिया नासिक से गिरफ्तार

author-image
New Update
1000 करोड़ की ठगी करने वाला वांटेड लैंड माफिया नासिक से गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली पुलिस के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने जालसाजी के मामले में वांटेड लैंड माफिया को गिरफ्तार किया। जिसके पकड़े जाने पर 50 हजार का इनाम। आरोपी का नाम पीयूष तिवारी है, जो लैंड माफिया के तौर पर जाना जाता है। उसके खिलाफ एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचने का आरोप है। वह जालसाजी के 30 से भी ज्यादा मामलों में वांटेड चल रहा था और अदालत ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसे नासिक, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। वह वहां पुनीत भारद्वाज नाम से रह रहा था। वहीं उसकी पत्नी शिखा भी धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त रही है, जो फिलहाल जेल में बंद है।