गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल

author-image
New Update
गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्‍ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पर कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। 2012 में नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांट दिया गया था। इसे तीन निगमों दक्षिण नगर न‍िगम, उत्तर नगर निगम और पूर्वी नगर निगम में बांट दिया गया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद तीनों नगर निगमों को एक करने के साथ ही 272 वार्ड ही रखे जाएंगे, लेकिन मेयर का कार्यकाल बढ़ाकर कम से कम ढाई वर्ष किया जा सकता है। हालांकि, इस व्यवस्था में तकनीकी पेंच फंस सकता है, क्योंकि अभी की व्यवस्था के मुताबिक आरक्षण व्यवस्था का बड़ा पेंच है।