आज ही के दिन पहली बार लगा था लॉकडाउन

author-image
New Update
आज ही के दिन पहली बार लगा था लॉकडाउन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया। इस घातक वायरस से लाखों लोगों की जान चली गई। यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर में मिला था, जिसके बाद इसने तेजी से अपने दुनियाभर में पैर पसारे। देखते ही देखते कोविड-19 ने पूरी विश्व को अपने आगोश में ले लिया। आज इससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। इसके बाद भारत, ब्राजील, फ्रांस, यूके, जर्मनी, रूस, टर्की, इटली और स्पेन हैं। अबतक कोरोना से दुनिया में 61 लाख से अधिक मौत हो चुकी हैं और 47 करोड़, 58 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। भारत में आज ही के दिन यानि 24 मार्च 2020 को लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके बाद लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो गई थी और सकड़ों व बाजारों में सन्नाटा पसर गया था। देश में 30 जनवरी, 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था और यह मामला केरल मिला था, जिसके बाद से ही चिंता जताई जाने लगे थी।