स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज उत्तराखंड को पुष्कर सिंह धामी के रूप में अपना 12वां मुख्यमंत्री मिला है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी ने राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। आज पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया।