स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। आज हम यहां जानेंगे पानी पीने के 5 नियम.........
1. खाना करते समय और खाना खाने के 30 से 40 मिनट तक पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। भोजन करते समय पानी पीने से शरीर में मोटापा और कब्ज जैसी शिकायत हो जाती है।
2. सुबह के समय ठंडा पानी बिल्कुल ना पिएं। सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से पेट की चर्बी कम होती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
3. व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। व्यायाम करने से कुछ समय पहले पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों में एनर्जी आती है और शरीर जल्दी थकता नहीं है।
4. खड़े होकर पानी कभी नहीं पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से शरीर के ज्वाइंट वाले हिस्से कमजोर हो जाते हैं। यदि आप इस नियम को अपनाएं, तो आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
5. यदि आपके शरीर में दस्त या उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो सादा पानी ना पिएं। पानी में नमक और चीनी मिलाकर पिएं।