भाजपा के युवा मोर्चा ने "द कश्मीर फाइल्स" को निशुल्क दिखाया

author-image
New Update
भाजपा के युवा मोर्चा ने "द कश्मीर फाइल्स" को निशुल्क दिखाया

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: भाजपा के युवा मोर्चा ने आज दुर्गापुर के एक सिनेमा हॉल में राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लिए "द कश्मीर फाइल्स" का शो बुक किया और फिल्म को निशुल्क दिखाया। पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा के नेतृत्व ने पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर के सिटी सेंटर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखा गया। बीजेपी युवा मोर्चा के नेता पारिजात गांगुली ने कहा कि 'हम राजनीति से ऊपर उठकर ऐसा करना चाहते थे, क्योंकि देश मेरी तरह ही सबका है, इसलिए देश विरोधी काम देश से नहीं हो सकता, ऐसा करने वालों को मुफ्त टिकट खरीदकर देश से बाहर भेज दिया जाएगा। कश्मीर फाईल्स को सिनेमा हॉलों में दिखाने से रोकने के लिए साजिशें रची जा रही हैं, ताकि लोग असल सच्चाई से वंचित रह जाएं। सीपीआईएम जिला समिति के सदस्य पंकज रॉय सरकार ने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं को उकसाकर सांप्रदायिकता भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सत्ता पक्ष टीएमसी ने आने वाले चुनाव को लेकर फिल्म को रिलीज करने का आरोप लगाया है। दुर्गापुर नगर निगम के उप महापौर अमिताभ बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है।