स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 29 प्राचीन मूर्तियां और दूसरी वस्तुएं सौंप दी हैं। इनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी शक्ति और जैन परंपरा से सम्बंधित मूर्तियां और सजावटी चीजें हैं। जिसमें से कुछ तो 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को इन सब चीजों का खुद निरीक्षण किया।