आज एन बीरेन सिंह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

author-image
New Update
आज एन बीरेन सिंह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मणिपुर में आज दोपहर तीन बजे एन बीरेन सिंह सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। एन बीरेन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने रविवार को बीजेपी विधायक दल के नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले, केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।