इस दिन से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि

author-image
New Update
इस दिन से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चैत्र नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के पहले महीने चैत्र मास में मनाई जाती है। इस साल 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे। इन नौ दिनों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है। नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। क्योंकि ये नौ दिन ‘चैत्र’ के महीने में पड़ते हैं, इसलिए इसे चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में बहुत लोग व्रत भी करते हैं। चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना 2 अप्रैल को होगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रतिपदा 1 अप्रैल को सुबह 11:53 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल को 11:58 बजे समाप्त होगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे से 8.31 बजे तक रहेगा। घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त इसी दिन दोपहर 12 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा।