रूस की इस कदम से भारत की बढ़ सकती है मुश्किल

author-image
Harmeet
New Update
रूस की इस कदम से भारत की बढ़ सकती है मुश्किल

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: अमेरिकी अधिकारियों की माने तो रूसी सेना के पास सैन्य आपूर्ति, कलपुर्जे और तेल की कमी हो रही है। भारत अभी भी सैन्य पुर्जों के लिए रूस पर निर्भर है। रूस भारत की तीनों सेनाओं के इस्तेमाल में आने वाली सभी बड़े रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करता है। भारतीय सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रूसी T-90 टैंक, Su-30MKI लड़ाकू विमान और INS विक्रमादित्य विमानवाहक पोत, भी रूस मुहैया करता हैं। वही बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि रूस ने चीन से यूक्रेन पर अपने आक्रमण को आगे बढ़ाने के लिए सैन्य उपकरणों की मांग की है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 20 दिनों से चल रहे युद्ध के कारण रूस में सेना के इस्तेमाल के लिए सैन्य उपकरणों की कमी के संकेत मिले हैं। इस कारण रूस यूक्रेन में अपने अभियान को जारी रखने के लिए चीन से मदद की मांग कर रहा है। ऐसी खबरों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है।