कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस विधायक नाराज

author-image
Harmeet
New Update
कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस विधायक नाराज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिजाब विवाद पर आए कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि देश की अदालतों को भाजपा चला रही है। यह बात रांची में कहा है। भाजपा देश में अदालत चला रही है और वह बेवजह समाज में धार्मिक विभाजन पैदा कर रही है।

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कक्षा में हिजाब पहनने की इजाजत देने की मांग करने वाली याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि हमारी राय है कि मुस्लिम महिलाओं का हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है। पीठ ने यह भी कहा कि सरकार के पास पांच फरवरी 2022 के सरकारी आदेश को जारी करने का अधिकार है और इसे अवैध ठहराने का कोई मामला नहीं बनता है।

सूत्रों के मुताबिक विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि, "मैं अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। पर ऐसा लग रहा है कि भाजपा अब अदालत भी चला रही है और यह एक बुरी मिसाल कायम कर रही है।" वह पहले भी अपनी टिप्पणियों से विवादों में आ चुके हैं। पिछले साल अंसारी ने तालिबान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा था कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर करके अच्छा काम किया है।