भगत सिंह के गांव में शपथ ग्रहण समारोह आज

author-image
New Update
भगत सिंह के गांव में शपथ ग्रहण समारोह आज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आम आदमी पार्टी के भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को नवांशहर के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। समारोह दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा। पंजाब के राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। समारोह को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया गया है। शहीद स्मारक के पीछे एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्मारक की भूमि पर साढ़े छह एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है।