तेल और गैस पर अमेरिका ने लगाया रूस पर बैन

author-image
New Update
तेल और गैस पर अमेरिका ने लगाया रूस पर बैन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका रूस से आयात होने वाले गैस, तेल और ऊर्जा पर बैन लगा रहा है। अमेरिका में रूसी तेल, गैस और कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाने से देश में इसकी कीमत चुकानी होगी। हालांकि सभी सांसदों ने इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए एकजुटता दिखाई है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 13 दिनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध में अभी तक बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है। युद्ध की वजह से यूक्रेन से 20 लाख से अधिक लोग देश छोड़कर चले गए हैं। युद्ध की शुरुआत करने को लेकर रूस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं।