चंद्रयान-2 ने पूरे चंद्रमा पर ऑर्गन-40 गैस खोजी

author-image
New Update
चंद्रयान-2 ने पूरे चंद्रमा पर ऑर्गन-40 गैस खोजी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत के चंद्रयान- 2 मिशन के ऑर्बिटर ने नया खुलासा किया है कि चंद्रमा के सबसे बाहरी आवरण (एक्सोस्फीयर) में ऑर्गन-40 गैस फैली हुई है। इस खुलासे से चंद्रमा की सतह के बारे नई जानकारियां हासिल हो सकेंगी और अध्ययन में मदद मिलेगी। इसरो ने मंगलवार को बताया कि वैसे तो चंद्रमा पर इस गैस की मौजूदगी पहले भी मिली थी, लेकिन ताजा खोज में इसके उन क्षेत्रों में होने का पता चला जिसका अनुमान वैज्ञानिकों को पहले नहीं था।



यह खोज आर्बिटर पर मौजूद चंद्रा के एटमोस्फियरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर - 2 (चेस - 2) ने की है। यह एक मास स्पेक्ट्रोमीटर उपकरण है। यह उपकरण तत्वों के घनत्व, उनके मूल केमिकल व मॉलिक्यूल्स के ढांचे आदि को मापने के काम आता है। इसरो की नई खोज के बारे में जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स नामक वैज्ञानिक जर्नल में रिपोर्ट प्रकाशित की गई।