आज 3 बजे जारी किए जाएंगे ICSE 10वीं-12वीं के परिणाम

author-image
New Update
आज 3 बजे जारी किए जाएंगे ICSE 10वीं-12वीं के परिणाम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ICSE या कक्षा 10 और ISC या कक्षा 12 के परिणाम आज जारी करेगा। परिणाम दोपहर तीन 3 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर के मद्देनजर दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए जाएंगे। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा भी जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है।