मुंबई पर फिर मंडरा रहा है साइक्लोन का खतरा

author-image
New Update
मुंबई पर फिर मंडरा रहा है साइक्लोन का खतरा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में चक्रवातीय तूफान का संकट मंडरा रहा है। समंदर में जब भयंकर तूफान आता है तो उससे पहले जो लक्षण दिखाई देते हैं, वे मुंबई में दिखाई दे रहे हैं। समंदर में हलचलें बढ़ गई हैं। तापमान बढ़ रहा है। पानी का स्तर ऊंचा उठ रहा है। बढ़ते हुए तापमान की वजह से ही जलस्तर उठ रहा है। अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो भयंकर समुद्री तूफान आ सकता है। यह बात एक रिपोर्ट में सामने आई है। अगर इसी तरह जलस्तर ऊंचा उठता रहा तो 2050 तक इस बढ़ते हुए जलस्तर की वजह से करीब 5 हजार करोड़ का नुकसान होगा।