जम्मू में आज बारिश-बर्फभारी की चेतावनी

author-image
New Update
जम्मू में आज बारिश-बर्फभारी की चेतावनी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में अधिकतम 21.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री रहा। गुलमर्ग में अधिकतम पारा 6. 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।