आज झारखंड बंद

author-image
New Update
आज झारखंड बंद

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भाषा विवाद को लेकर अखिल भारतीय भोजपुरी, मगही, अंगिका व मैथिली मंच का झारखंड बंद छह मार्च (रविवार) को है। बंद सुबह छह से शाम छह बजे तक रहेगा। इसे देखते हुए रविवार को रांची जिला में करीब चार हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार रात नौ बजे सभी थाना प्रभारी व डीएसपी के साथ बैठक की। एसएसपी ने रविवार को झारखंड बंद और सोमवार को विधानसभा घेराव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस अफसरों को निर्देश दिये।