1320 छात्रों को आज हंगरी से निकाला जाएगा

author-image
New Update
1320 छात्रों को आज हंगरी से निकाला जाएगा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यूक्रेन-रूस बीच चल रहे युद्ध के बीच अभी भी हजारों भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं। इसे निकालने के लिए भारत का ऑपरेशन चालू है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि 1320 छात्रों को आज बुडापेस्ट (हंगरी) से निकाला जाएगा। दिल्ली जाने वाली चार उड़ानें पहले ही उड़ान भर चुकी हैं। दो उड़ानों के लिए चेक-इन पूरा हो गया है, जबकि चेक-इन वर्तमान में जारी है, जो दिन की 7वीं उड़ान होगी।