New Update
/anm-hindi/media/media_files/LRj555PH5ECoTVoUUXkW.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई में एक ऐसी लिफ्ट मौजूद है, जो 200 से ज्यादा लोगों को एक साथ समेट ले और आरामदेह सफर भी कराए। जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर लिफ्ट लगाया गया है। ये किसी जादू से कम नहीं लगता है। ये लिफ्ट इतनी विशाल है कि इसे एक स्टूडियो अपार्टमेंट के बराबर बताया जा रहा है। इसका वजन 16 टन है और ये पांच मंजिलों के बीच 235 लोगों को एक साथ ले जाने में सक्षम है। ये लिफ्ट बड़ी होने के साथ साथ बेहद खूबसूरत भी है। इसमें चारों तरफ शीशे लगे हैं जो यात्रियों को मनमोहक नज़ारा दिखाते हैं।
The world’s largest passenger elevator is at Jio World Centre, in Mumbai and can carry more than 200 people at one go.
— Massimo (@Rainmaker1973) March 21, 2024
[📹 jktgo]pic.twitter.com/duEtBPyxyo