बाराबनी में तृणमूल कांग्रेस की प्रतिवाद रैली

author-image
New Update
बाराबनी में तृणमूल कांग्रेस की प्रतिवाद रैली

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, बाराबनी: आदिवासी समुदाय एंव विधायक देबनाथ हांसदा एंव वन सह उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री बीरबाहा हांसदा को लेकर राज्य के भाजपा प्रतिपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दिए गए बयान के विरोध में बाराबनी तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह के नेतृत्व में बाराबनी रेल गेट से दोमहानी बाजार तक भारी संख्या में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने प्रतिवाद रैली निकाली।



रैली में कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाने के लिये मुख्य रूप से बाराबनी विधायक सह नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय उपस्थित रहे। बिधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य के विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी राज्य में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से वह भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं, हम उसकी निंदा करते हैं। वह भूल गए हैं कि यह बंगाल है और यहाँ की जनता दीदी के साथ हैं।