नहीं मिलेगी बुर्किनी पहनने की आजादी

author-image
Harmeet
New Update
नहीं मिलेगी बुर्किनी पहनने की आजादी

एएनएम, न्यूज़, ब्यूरो: फ्रांस की अदालत ने उस नियम को पलट दिया जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी पहनने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद से अब मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक पूल में बुर्किनी नहीं पहन सकेंगी। इससे पहले फ्रांस के ग्रेनोबल के मेयर ने कुछ दिन पहले मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी पहनने की मंजूरी दी थी। मुस्लिम महिलाएं पूल में बुर्किनी पहनती हैं जो एक तरह का स्विमसूट है।



फ्रांस में बीते कई सालों से बुर्के को लेकर बहस होती रही है। यहां तक की साल 2011 में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं द्वारा पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। फ्रांस पहला यूरोपीय देश बना था जिसने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया था, ये प्रतिबंध तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने लागू किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति का कहना था कि हिजाब या बुर्का महिलाओं के साथ अत्याचार है।