29/04/2022 17:07:24 PM Ankita Kumari Jaiswara 515
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी मामले में कोर्ट के कुछ कागजात फर्जी पाए गए, जिसमें ऑर्डर कोलकाता पुलिस की तरफ से था। लिहाजा ईडी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज की।
दरअसल, ईडी के अधिकारियों का एक ऑडियो लीक हुआ था, जिसके बाद कोलकाता कोर्ट ने ED अधिकारियों के कंसेंट से वॉयस सैंपल लेने के लिए कहा था। लेकिन कोलकाता पुलिस से जो समन ईडी अधिकारियों को मिला उसमें कहा गया कि उन्हें अपना वॉयस सैंपल देना ही होगा। इसके बाद ED ने कोर्ट के ऑर्डर की जांच की तो पता चला कि कोलकाता पुलिस ने कोर्ट के ऑर्डर में हेराफेरी की। जिसके बाद ED मुख्यालय ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को की। जांच के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है।