/anm-hindi/media/media_files/N6RyLtXF5widZzVJhLhJ.jpg)
मेष
मेष राशि वालों को सलाह है कि आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिस्थितियां आज हानिकारक बनी हुई हैं, सही दिशा में जा रहे कार्य भी किसी की गलती से बिगड़ने की आशंका है।
वृषभ
वृषभ राशि वालों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज आप कुछ भी न करें तो भी आपका व्यक्तित्व ऊंचा बना रहेगा। पर थोड़ी-सी प्रशंसा पाकर अहंकार का भाव भी आ सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कार्य में सफलता देने वाला रहेगा, लेकिन सफलता को धन से न जोड़ें, नहीं तो दुखी होना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन इसके लिए सहयोग की भी आवश्यकता होगी।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभकारी हो सकता है। आज धार्मिक कार्यों के प्रति निष्ठा रहेगी, दान-पुण्य करने के अवसर मिलेंगे और इनका लाभ निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। जिस काम को करने का आप मन बनाएंगे, उसकी शुरुआत में पहले खराब सेहत उसमें बाधा बनेगी और सरकार या अन्य आर्थिक कारणों से उसे शुरू करने के बाद भी बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है।
कन्या
कन्या राशि वाले आज दिन की शुरुआत से ही ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आलस्य नहीं जाएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन कार्य प्रारंभ करने से पहले भ्रमित होने से बचें।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन समृद्धिदायक रहेगा। दिन के शुरुआती भाग में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर निर्णय लेने में दुविधा रहेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सहारा देगा।
वृश्चिक
आज आपके व्यक्तित्व में विकास होगा, आप अधिकतर कार्यों को सोच-समझकर करेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन दिल की कड़वाहट को आप अपने परिजनों से छिपा नहीं पाएंगे। कुछ पुराने मामलों को लेकर कार्य क्षेत्र में शत्रुता बढ़ेगी, लेकिन विवेक की उपस्थिति से स्थिति गंभीर नहीं बनेगी।
धनु
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग समझ से बाहर होने के कारण व्यर्थ जाएगा। अकारण परिजनों की फटकार सुननी पड़ेगी।
मकर
मकर राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत से ही लाभ की संभावना रहेगी और कुछ शुभ कार्य होने से आप मानसिक रूप से तनावमुक्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अन्य दिनों की अपेक्षा कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि वालों को आज के दिन कुछ कमी महसूस होगी फिर भी आप परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे और इसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे, लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा।
मीन
मीन राशि के लोग आज के दिन से कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रहे होंगे, दिन के मध्य तक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लेकिन दिन मध्य के बाद स्वभाव में लापरवाही के कारण विकार बढ़ेगा। आज किसी न किसी रूप में धन लाभ अवश्य होगा। आपका मनमौजी बर्ताव अपनों के साथ रिश्तों में कड़वाहट लाएगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)