China New Map: चीन ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा

चीन ने अपना ऑफिशियल मैप जारी किया। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
china-india

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : चीन ने अपना ऑफिशियल मैप जारी किया। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है। चीन के सरकारी न्यूज पेपर ने एक्स पर सोमवार दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर नया मैप पोस्ट किया था। वहीं, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से होस्ट की जाने वाली स्टैंडर्ड मैप सर्विस की वेबसाइट पर भी नया मैप लॉन्च किया गया है।