/anm-hindi/media/media_files/gNPrNOvhyTVF1p1gTAqk.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनिया में कई जानवर अपने शरीर में किसी अनोखेपन के लिए जाने जाते हैं। कई जानवर ऐसे होते हैं जो अपने कान के बड़े आकार के लिए मशहूर है। इन जानवरों को देखते ही इनके लंबे कान ध्यान खींचते हैं। हर जानवर के लिए उनके कान का विशेष महत्व होता है।
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कंगारुओं में लाल कंगारू सबसे बड़े कंगारू होते हैं। ये 5 से 6 फुट ऊंचे होते हैं और कूदने की खास क्षमता के लिए अधिक जाने जाते हैं। फिर भी इनके लंबे कान खास तौर पर चौंकाते हैं। ये लंबे कान इन्हें पास आने वाले खतरे के बारे में जानने में मदद करते हैं जिससे जरूरत पड़ने पर वे जान बचा कर भाग सकें।
फेनेक फॉक्स देखने में छोटा जानवर होता है, पर इसके कान बहुत बड़े होते हैं। उत्तरी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में पाया जाने वाला यह जानवर 14-16 इंच लंबा होता है। ये घास, कीड़े, चूहे आदि सब खाते हैं. उनके कानों से नाकेवल उन्हें शिकार को खोजने में मदद मिलती है बल्कि गर्मियों में ऊष्मा इन कानों से जल्दी निकलती है।
आर्डवार्क अफ्रीका का सबसे बड़ा कीड़े खाने वाला जानवर है। यह चींटियों से लेकर दीमक तक खाता है। तीन से चार फुट लंबा यह जानवर हाथी का संबंधी जानवर है। रात को घूमने वाले ये जानवर आवाज के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। इनके लंबे कानों की ही वजह से जरा सी आहट सुनते ही ये चौंकन्ने हो जाते हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)