Ajab Gajab : एक अनोखा चीज, मिलती है सिर्फ धरती पर

ऐसी लकड़ियों के बहुत महंगे होने का कारण उनका बहुत ही दुर्लभ होना है। लकड़ी की कीमत बढ़ाने के पीछे उनकी खुशबू, उनकी सुंदरता और फर्नीचर के रूप में उपयोग होता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
hjiouhj

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आपने दुनिया में सबसे महंगी चीजों के बारे में तो बहुत सुना होगा। पर क्या ऐसी भी कोई चीज है जो पृथ्वी पर तो बहुत है, लेकिन ब्रह्माण्ड में कहीं और मिलती ही नहीं है। लेकिन पृथ्वी ही ब्रह्माण्ड में अभी तक खोजी जा सकी ऐसी जगह हैं जहां पर लकड़ी मिलती है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी की लकड़ी ब्रह्माण्ड में पृथ्वी के अलावा कहीं और नहीं मिलती है और ना ही यह किसी तारे अन्य खगोलीय प्रक्रिया से बन पाती है।

साफ है अगर खगोलीय नजरिए देखा जाए तो लकड़ी ब्रह्माण्ड में सबसे महंगी वस्तु होनी चाहिए। यह पृथ्वी पर केवल जैविक प्रक्रियाओं से ही बन पाती है। इसका निर्माण पेड़ों के बनने से ही हो पाता है और पेड़ बनने के लिए जीवन का होना बहुत जरूरी है और जीवन अभी केवल पृथ्वी पर ही है।

इस लिहाज से लकड़ी ब्रह्माण्ड की सबसे महंगी वस्तु होनी चाहिए। फिर भी लकड़ियों में भी कुछ लकड़ी ऐसी हैं जो दुनिया में सबसे महंगी लकड़ी मानी जाती है। ऐसी लकड़ियों के बहुत महंगे होने का कारण उनका बहुत ही दुर्लभ होना है। लकड़ी की कीमत बढ़ाने के पीछे उनकी खुशबू, उनकी सुंदरता और फर्नीचर के रूप में उपयोग होता है।