/anm-hindi/media/media_files/lmfn85DN2mMgp0R6iAiC.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : समुद्री दुनिया बड़ी ही अनोखी है, जिसमें ऐसे कई जीव पाए जाते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। अमेजन लीफ फिश उनमें से एक है, जो बिल्कुल सूखे पत्ते की तरह दिखती है। यह सबसे अच्छा छलावरण करने वाली मछलियों में से एक है। कुछ लोग इसे पानी का गिरगिट भी कहते हैं क्योंकि ये अपने रंग भी बदल सकती है। यह इतनी खतरनाक होती है कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस मछली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि यह मछली ब्राजील, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला देशों में अमेजन नदी बेसिन से आती है। यह आसानी से पानी में तैरते पत्ते की नकल करने में सक्षम हैं। अपनी इस खूबी का ये मछली घात लगाकर शिकार पर हमला करने में करती है।
बताया गया है कि अमेजन लीफ फिश साइंटिफिक नाम मोनोसिरहस पॉलीकैंथस है। इसे साऊथ अमेरिकन लीफ फिश नाम से भी जाना जाता है, जो 3 से 4 इंच तक बढ़ हो सकती है। इसका जीवन काल 5 से 8 साल का होता है। इसे अमेजन लीफ फिश इसलिए नाम मिला क्योंकि यह सूखे पत्ते के जैसी दिखती है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)