/anm-hindi/media/media_files/BLdl7PRW7JLZ9gGh0467.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : क्या कोई ऐसा भी जीव है जो जानवरों की खाता है और पौधों की तरह खाना बना भी सकता है। क्या वह जानवर ही है या उसे पौधा कहा जा सकता है। महासागर में एक इस तरह का जीव पाया गया है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि समुद्री स्लग या घोंघा वैसे तो जानवर ही है, लेकिन यह अपने अंदर बहुत ही रोचक तरीके से ऐसी क्षमता विकसित कर लेता है जिससे वह पौधों की तरह खाना बनाने लगता है। समुद्री घोंगा या स्लग के शरीर के अंदर ही क्लोरोफिल होता है। इसका उपयोग वे सूर्य की रोशनी के जरिए अपना खाना बनाने के लिए करते हैं। ये बिलकुल पौधों के जैसे फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया का उपयोग करते हैं। मजेदार बात यह है कि इनमें पैदा होने के साथ ही क्लोरोफिल नहीं होता है। वे क्लोरोफिल अपने जीवन में बहुत सारी वनस्पति खा खा कर हासिल करते हैं। इस वजह से उन्हें सैकोग्लासन या सैप चूसने वाले समुद्री स्लग कहा जाता है क्योंक वे कोशिकाओं में से वास्तव में उसके पदार्थ चूस लेते हैं। इसके लिए वे काई के तंतुओं का उपयोग स्ट्रॉ की तरह करते हैं। लेकिन वे खाने को जानवरों की तरह पचाते हैं। वे काई में से क्लोरोप्लास्ट को अलग करते हैं और उन्हें अपनी ही कोशिकाओं में समा लेते हैं। इसके बाद उन्हें केवल सूर्य की रोशनी की जरूरत होती है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)